News Update :

त्र्यंबकेश्वर से लौटने के बाद CM शिवराज सभी ACS, PS सचिव और HOD को बताएंगे New Year Plan

भोपाल
नव वर्ष में त्र्यंबकेश्वर के दर्शन करके लौटने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कलेक्टर और कमिश्नर कांफ्रेंस के पहले शनिवार को सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभाग अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद करेंगे। इस दौरान वे अफसरों को चालू साल की वर्किंग गाइडलाइन और प्राथमिकता बताएंगे। इसके बाद 4 जनवरी 2021 को कमिश्नर एवं कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में 20 दिन पहले दिये गए निर्देशों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षकों से संवाद करेंगे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विगत 9 दिसम्बर को आयोजित कलेक्टर्स कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन, मध्यप्रदेश में मनरेगा के क्रियान्वयन, प्रदेश में रोजगार मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रधानमंत्री शहरी पथ-विक्रेता स्वनिधि योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ-विक्रेता योजना का क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की तैयारियों, मध्यप्रदेश में गौ-शालाओं के संचालन एवं प्रबंधन, प्रदेश में खनिज के अवैध उत्खनन की रोकथाम, स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये बैंक लिंकेज, मार्केट लिंकेज एवं उनके माध्यम से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की जायेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने एवं कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। 
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved