News Update :

सुभाष चन्द्र पराक्रम पुरस्कार शुरू करेगी सरकार-CM, होर्डिंग से बचें कार्यकर्ता, जमीन पर काम दिखाएं-VD

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की है। सुभाष चंद्र बोस के नाम पर समाज सेवा के लिए उत्कृष्ट काम करने वाले 5 विद्यार्थियों को सुभाष चन्द्र बोस पराक्रम पुरस्कार दिया जाएगा। 

 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से चर्चा में सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष बने रहने की होड़ मची है। यह जितनी भी मांग करते हैं उससे  प्रदेश की जनता से कोई लेना- देना नहीं है। यह उनकी गुटीय लड़ाई का प्रदर्शन है। यह केवल यहां नहीं हो रहा है। दिल्ली में भी बैठक में मैडम सोनिया के सामने लड़ पड़ते हैं। अपने स्वार्थ के लिए एक परिवार की गुलामी में जकड़ी कांग्रेस केवल नाटक करती है। 

उधर वीडी बोले, हवा में होर्डिंग लगाने से कुछ नहीं होगा, जमीन पर काम करके दिखाना होगा

उधर इसी दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी में बढ़ते होर्डिंग कल्चर पर कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि हवा में होर्डिंग लगाने से कुछ नहीं होगा। कार्यकर्ताओं को जमीन पर काम दिखाना होगा। कार्यकर्ता ऐसा कोई भी काम न करें जिससे  फिजूलखर्ची हो। खुद के होर्डिंग हटाकर बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने उदाहरण दिया है। अध्यक्ष के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि एमपी बीजेपी
होर्डिंग कल्चर पर लगाम लगाने की तैयारी में है।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved