News Update :

मुरैना में जिला आबकारी अधिकारी पदस्थ, 4 एक्साइज उप निरीक्षकों के भी तबादले

भोपाल
राज्य सरकार ने मुरैना में जिला आबकारी अधिकारी और 2 आबकारी उपनिरीक्षकों की पदस्थापना की है। यहां के जिला आबकारी अधिकारी, उपनिरीक्षक और सहायक आयुक्त को मुरैना जहरीली शराब कांड के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। विजय कुमार सेन को जिला आबकारी अधिकारी और महेश चंद्र पटेल व देवेंद्र शर्मा को आबकारी उप निरीक्षक पदस्थ किया गया है। इसके अलावा 2 अन्य उपनिरीक्षकों सोनाली बेंजामिन की सहायक आयुक्त कार्यालय इंदौर और जितेंद्र भदौरिया की पोस्टिंग सहायक आयुक्त कार्यालय धार की गई है।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved