News Update :

शराब दुकानें बढ़ाने के प्रस्ताव वापस पर सियासत गर्म, पूर्व मंत्री विश्नोई ने कहा बन्द हों गांव-गांव की दुकानें

भोपाल
प्रदेश में शराब दुकानों की संख्या बढ़ाने को लेकर सीएम शिवराज द्वारा आबकारी आयुक्त द्वारा कलेक्टरों से मांगे गये प्रस्ताव निरस्त कराए गए हैं। इसके बाद भी इसको लेकर सियासत में गर्माहट बनी है। पूर्व मंत्री व विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर गांव में खुली अवैध शराब दुकानों बन्द कराने को कहा है। विश्नोई ने ट्वीट में
कहा कि शराब की नई दुकान एक भी न खोले अथवा जितनी मर्जी उतनी खोल ले परंतु यह सुनिश्चित करें कि गांव गांव में चल रही अवैध शराब दुकाने बंद हो जाएंगी।

उधर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सीएम शिवराज को संबोधित ट्वीट में शराब कारोबार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मौजूदा संचालित शराब फैक्ट्रियों में उत्पादन की स्थिति क्या है, कितना वास्तविक उत्पादन होता है, Billing कितनी होती है, अवैध शराब भी यहीं बन रही है, आसमान से नहीं बरसती, गेट पर नियुक्त आबकारी अफसर शराब व्यवसायी या सरकार के हित मे काम कर रहे हैं ? उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि "शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है" यह लिखा होने के बाद सिर्फ राजस्व के लिए सरकार लोगों की हत्या क्यों करवा रही है ? सीएम शिवराज से कहा कि आपके सिर्फ 9 माह के कार्यकाल में अवैध शराब के 1.15 लाख मामले दर्ज हुयेे, गिरफ्त में कितने आये, इन्हें रॉ मटेरियल कौन सप्लाय करता है, संरक्षक कौन है ?
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved