News Update :

MP में सवर्ण आयोग बनेगा, SC-ST-OBC आयोग की तर्ज पर सामान्य वर्ग गरीबों के लिए करेगा काम-शिवराज

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में आर्थिक, सामाजिक विषमता दूर करने के लिए सवर्ण आयोग बनाया जाएगा। रीवा में 26 जनवरी को एसएएफ ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग का कल्याण, पिछड़े वर्गों का कल्याण करने का काम कर रही है। हर ब्लॉक मुख्यालय पर छात्रावास बनेंगे। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के भी हक हैं। अगर वे निर्धन हैं तो उनके कल्याण के लिये भी सवर्ण आयोग बनाया जायेगा, जैसे अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़ा  वर्ग आयोग है, ऐसे ही ये आयोग भी काम करेगा। आखिर इस वर्ग को भी सबके समान अधिकार पाने का हक है।

उन्होंने कहा कि विंध्य के चारो ओर सड़कों का जाल बिछाया गया है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 4 साल में प्रदेश में सिंचित भूमि का रकबा बढ़ा कर 65 लाख हेक्टेयर किया जाएगा। शहरों की रौनक किसान की फसल पर निर्भर है और इस दिशा में हम तेजी से काम कर रहें हैं। चौहान ने कहा कि मैंने चौथी बार मुख्यमंत्री पद का दायित्व भी कोरोना काल में ही संभाला। हमारे पास लड़ने की कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन हमने धैर्य नहीं खोया। हमारे पास टेस्टिंग लैब, पीपीई किट नहीं थे, लेकिन प्रदेशवासियों आपके सहयोग से युद्ध स्तर पर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया गया। इसके पहले मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj ने रीवा में आयोजित समारोह में रीवा की नीलम देवी को आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना के तहत मध्यप्रदेश का 2 करोडवां आयुष्मान कार्ड वितरित किया।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved