मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही प्रदेश के 20 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिये 400 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। यह राशि वितरण सागर जिले में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से होगा। इसके पहले 17.50 किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर हो चुकी है। इसे मिलाकर 37.50 लाख किसानों के खाते में राशि भेजने का काम हो जायेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को देवास में नगर निगम के पांच साल के रोडमैप की समीक्षा करने के बाद जनसभा में कहा कि 30 जनवरी को 400 करोड़ रुपया 20 लाख किसानों के खातों में डाला जाएगा। 400 करोड़ फरवरी में और 400 करोड़ मार्च में डाले जाएंगे। फसल बीमा, प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, राहत की राशि का पैसा किसानों के खातों में पहुंचेगा।
गौरतलब है कि प्रदेश के 78 लाख किसानों को एक साल में 4 हजार रुपये अलग अलग क़िस्त में देने का फ़ैसला सीएम शिवराज ने किया है। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि की तर्ज पर दी जा रही है। चौहान का कहना है कि इसके बाद एक साल में किसानों को 10 हजार रुपये सम्मान निधि के रूप में मिलने लगे हैं।
share
