News Update :

पहले सड़क को पिलाया ग्लूकोज, सरकार नहीं चेती तो अब टेंडर वाली सड़क बनवाने मुंडन कराएंगे नागरिक

भोपाल
राजधानी में सड़क बनवाने के लिए 2 माह से संघर्ष कर रहे नागरिकों ने सड़क को ग्लूकोज के डोज पिलाने के बाद अब सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने मुंडन कराने का फैसला किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री, सांसद भोपाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, नगर निगम समेत अन्य को चिट्ठी भी लिखी गई है। 3 करोड़ का सड़क निर्माण का टेंडर होने के बाद 16 माह में यह सड़क नहीं बन सकी है।
31 जनवरी रविवार को मुंडन कराने में जिनके द्वारा सहमति दी गई है उनके नाम उमाशंकर तिवारी  रमाशंकर मिश्रा, मधुर शुक्ला, रविशंकर मालवीय, संजय सिंह, एन जी अग्रवाल, राजपाल त्रिपाठी, बच्ची लाल गुप्ता, राजेंद्र सिंह चौहान, दीपक सिंह, गोविंद सोनगरा, हरगोविंद मौर्य, राजाराम चंदेरिया, सच्चिदानंद शुक्ला, राकेश खरे, गोपाल सिंह महर, अनुराग त्रिपाठी, नरेंद्र मोरे, कैलाश नाथ, मनोह लाल ढोके हैं।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved