भोपाल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास हनी
इंदौर में मीडिया से चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का यह बयान सीधे तौर पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने वाला है जिसमें उन्होंने कहा है कि हनीट्रेप कांड की सीडी और पेनड्राइव उनके पास है। शर्मा ने कहा कि ऐसा कहकर वे क्या बताना चाह रहे हैं कि ब्लैकमेल करने के लिए पेनड्राइव व सीडी रखे हुए हैं। साथ ही साक्ष्यों के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। पूर्व मंत्री सिंघार का जिक्र कर शर्मा ने कहा कि इस मामले में जो साक्ष्य सामने आए हैं, अब तक पुलिस उसी के आधार पर कार्यवाही कर रही है लेकिन नाथ और कांग्रेस के नेता इस मामले में वैसे ही साक्ष्य खत्म करना चाहते हैं जैसा सरला मिश्रा हत्याकांड के मामले में किया गया था।
दिल्ली में करेंगे संगठनात्मक नियुक्तियों पर चर्चा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आज इंदौर से दिल्ली रवाना हुए हैं। उनके दिल्ली दौरे को उन्होंने सामान्य कहा है लेकिन सूत्रों का कहना है कि वे दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा कर प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर चर्चा करने वाले हैं। प्रदेश संगठन में प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कार्यसमिति की घोषणा, प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट के नाम का ऐलान किया जाना बाकी है। साथ ही निगम मंडल में नियुक्ति के लिए जिन नेताओं को मौका मिलना है, उन पर भी विचार किया जाएगा। बताया जाता है कि संगठन के कामकाज में कसावट के लिए इन पर जोर दिया जाएगा।
