News Update :

BJP प्रदेश प्रभारी के सीनियर नेताओं को 'नालायक' बताने के बाद अब भाजपा-कांग्रेस में नालायक 'वार'

भोपाल
भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव द्वारा 5 से 6 बार तक सांसद विधायक रह चुके नेताओं को मौका न मिलने और पद न मिलने का रोना रोने पर उन्हें नालायक कहने  के बाद अब भाजपा और कांग्रेस में ''नालायक'' वार शुरू हो गया है। ताजा मामला भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी और कांग्रेस के मीडिया सेल के नेता केके मिश्रा के बीच ट्वीट के रूप में सामने आया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने कल किए ट्वीट में कहा था -एक मच्छर कमलनाथ को मध्य प्रदेश से ''भगा'' देता है, ''नालायक'' कहीं का !वाजपेयी की ट्वीट पर पलटवार करते हुए केके मिश्रा ने कहा है कि वाजपेयी ने यह ट्वीट ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर किया है। मिश्रा के अनुसार, धन्यवाद वाजपेयी जी, भाजपा के संवाद प्रमुख रह चुकने के बाद ''प्रवक्ता'' बने मित्र डॉक्टर हितेश वाजपेयी, आपने ज्योतिरादित्य सिंधिया को 'मच्छर' और 'नालायक' शब्द से नवाजा। आप पार्टी की आवाज हैं, लिहाजा आपका यह विचार आधिकारिक माना जाएगा। 

भाजपा में हो रहा राव के बयान का विरोध

उधर 2 दिन पहले भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा वरिष्ठ नेताओं को लेकर नालायक शब्द की टिप्पणी किए जाने और भविष्य में उन्हें पद नहीं दिए जाने के संकेत के बाद पार्टी के सीनियर नेताओं में राव के बयान पर नाराजगी है। वरिष्ठ नेताओं ने राव के बयान पर प्रतिक्रिया भी देना शुरू कर दिया है।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved