बीजेपी के संभागीय संगठन मंत्री के पदीय दायित्व में बदलाव की चर्चा के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सभी 6 संभागीय संगठन मंत्रियों को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। इसके बाद अब प्रदेश भाजपा में संभागीय संगठन मंत्री के पद खत्म हो गए हैं। प्रदेश कार्यालय प्रभारी और प्रदेश महामंत्री द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि शैलेंद्र बरुआ भिंड, जितेंद्र लिटरिया दतिया, आशुतोष तिवारी दतिया, श्याम महाजन खरगोन, जयपाल सिंह चावड़ा देवास और केशव सिंह भदोरिया भिंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होंगे। गौरतलब है कि पिछले 3 महीनों में संभागीय संगठन मंत्री की पार्टी की बैठक में पूरी मौजूदगी नहीं रही है। इसके चलते यह सवाल उठ रहे थे कि प्रदेश संगठन द्वारा इन पदीय दायित्वों को बदला जा सकता है। आज जारी नियुक्ति आदेश में बस खत्म करने के बाद साबित हो गई है। अब तक शैलेन्द्र बरुआ जबलपुर एवं होशंगाबाद, आशुतोष तिवारी भोपाल एवं ग्वालियर, जितेन्द्र लिटोरिया उज्जैन, श्याम महाजन रीवा एवं शहडोल, जयपाल चावड़ा इंदौर और केशव भदौरिया सागर एवं चंबल संभाग की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं।
share
