News Update :

कलेक्टर, PHE के EE से बोले CM, पानी सप्लाई समय पर नहीं हुई तो बचोगे नहीं.....

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सतना जिले के रैगांव विधानसभा में जनदर्शन के दौरान कलेक्टर और पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री को कहा कि विभाग की योजना का क्रियान्वयन समय पर नहीं हुआ तो न तो पीएचई अफसर बचेंगे और न ही कलेक्टर बचेंगे। पनगरा गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण द्वारा उठाई गई आवाज के बाद यह चेतावनी कलेक्टर और पीएचई अफसर को मिली है।

सीएम चौहान ने कहा कि एक साल पहले पानी की टंकी बनी है, फिर पानी क्यों नहीं आ रहा है? यहां पीएचई का इंचार्ज कौन है? उन्होंने वहीं खड़े कलेक्टर अजय कटेसरिया को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि आप क्या कर रहे हो? ये कोई बात होती है क्या? उन्होंने कहा कि जब योजना चल नहीं रही है तो ठेकेदार को पैसा क्यों दे रहे हैं? एक सप्ताह के भीतर गांव के लोगों को पानी मिलना शुरू नहीं हुआ तो न पीएचई के अफसर बचेंगे और न ही कलेक्टर बचेंगे, दोनों को हटा दूंगा। विधानसभा क्षेत्र में जनदर्शन के दौरान सीएम चौहान ने कहा कि बरगी नहर का पानी वर्ष 2023 तक इस क्षेत्र में पहुँचेगा। चौहान ने कहा कि शिवराजपुर में शीघ्र ही विद्युत सब स्टेशन का निर्माण शुरू होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने शिवराजपुर में जल जीवन मिशन से निमार्णाधीन पेयजल योजना का कार्य 31 मार्च 2022 तक पूरा कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved