भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जो नेता स्टार प्रचारक बनाए गए हैं उसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, मंत्री गोपाल भार्गव, डॉ नरोत्तम मिश्रा, सांसद राकेश सिंह, पार्टी के अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, सांसद सुधीर गुप्ता, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हैं।

share