News Update :

BJP की सूची में खण्डवा से चौंकाने वाला नाम, जानिए कौन बने उपचुनाव में कैंडिडेट

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी ने खंडवा लोकसभा और जोबट, रैगांव व पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। खंडवा लोकसभा से चौंकाने वाला नाम सामने आया है। यहां से पार्टी ने ज्ञानेश्वर पाटिल को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। जोबट से सुलोचना रावत, पृथ्वीपुर से डॉक्टर शिशुपाल यादव और रैगांव से प्रतिमा बागरी को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के खंडवा लोकसभा प्रत्याशी पाटिल बुरहानपुर जिले के बोहरणा के रहने वाले हैं। वे पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष और किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पाटिल किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसके पहले कोई भी परिजन व रिश्तेदार राजनीतिक दल में नहीं थे। वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।



share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved