News Update :

BJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल हुए MP के ये नेता, जानिए किसे मिला मौका......

भोपाल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित और स्थाई आमंत्रित पदेन सदस्य नियुक्त कर दिये हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति में मध्य प्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ नरोत्तम मिश्रा सदस्य बनाए गए हैं। कैलाश विजयवर्गीय को फिर राष्ट्रीय महामंत्री का पद मिला है। मध्यप्रदेश से इसके अलावा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश भोपाल, राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, संसद में मुख्य सचेतक राकेश सिंह शामिल किए गए हैं।  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, सह प्रभारी पंकजा मुंडे, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, एससी मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह आर्य भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved