प्रदेश में तबादलों पर रोक भले ही लगी हुई है लेकिन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल के विभाग में यह नियम लागू नहीं होते हैं। मंत्री की रजामंदी के चलते मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा अक्टूबर-नवंबर, दिसंबर और जनवरी में 300 से अधिक कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों का यह सिलसिला अभी भी जारी है जबकि दूसरे विभागों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तय किए गए समय के बाद तबादले नहीं किए जा रहे हैं। मंडी बोर्ड द्वारा मंडी सचिव, उपयंत्री, सहायक यंत्री, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक स्तर के कर्मचारियों के तबादले करने का सिलसिला लगातार जारी है।
राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि 4 फरवरी को 3 से 5 वर्षों तक एक ही स्थान पर जमे सहायक उपनिरीक्षक संवर्ग के 69 कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए किए गए हैं। इसके अलावा लेखापाल संवर्ग के 9, मंडी निरीक्षक वर्ग के साथ चार, उपयंत्री 2, सहायक यंत्री समेत अन्य कर्मचारियों के तबादले शुक्रवार को किए गए हैं। इसके पहले के महीनों में किए गए तबादले इससे अलग हैं। मंडी बोर्ड द्वारा दिसंबर और जनवरी में भी आधा सैकड़ा कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
इसके पहले अक्टूबर में 31 अक्टूबर को थोकबंद तबादले किये गए थे जिसमें सहायक उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, मकबूल कुरैशी, संध्या राजावत, प्रवीण कुमार यादव, गिर्राज शरण गर्ग, सचिन शर्मा, प्रवीण कुमार चक्रवर्ती, पिंकी शाक्य, दानबहादुर सिंह, सुधीर शंकर यादव, संतोष यादव, विनीत पण्डे, अनामिका श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, अभिनव त्रिवेदी, केसव दहायत, जितेन्द्र चन्देला, मनोज कुमार सिंह, रमेशचन्द्र शर्मा, सुभाष शाक्य, रमेश बाबू जाटव, अशोक कुमार देशमुख, अरविन्द तिवारी, खेमचंद वाधवानी, हीरालाल चौहान, नान सिंह भूरिया, राजाबाबू सोनकर, राजेश खड़े, योगेश मेहता, कमल बड़ोले, दुष्यंत कौशल, जितेन्द्र सिंह पवैया, शिवशंकर दुबे, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, पंकज तोमर, परिमाल सिंह यादव, दिग्विजय सिंह, शैलजा उरमलिया, रोहित लाहोरी, सुमित कुमार, दीपक मण्डल, खेमचंद नाईक, कीर्ति तोमर, गुरुदयाल सिंह, मनोज कुमार, रमेश कुमार पाण्डे, नेहा गुप्ता, सुनील शर्मा, ओम प्रसाद श्रीवास्तव, राजेन्द्र चौधरी, हरबीर सिंह प्रजापति, दिनेश बल्के, मुरारी लाल मीणा, रामकृष्ण शुक्ला, गोपालगोपाल प्रसाद नागवंशी, ज्योति चौहान स्थानांतरित किये गए थे।
इसके 2 दिन पहले 29 अक्टूबर को जारी आदेश में सहायक उपनिरीक्षक नेहा सिकरवार, मनीराम इमलिया, नीलू नाविक, नारायण सिंह रजौट, नसीम उल्ला खान, भरत जरिया, गिरीश मिश्रा, भारती रघुवंशी, शालोम क्षितिज सिंह, राजेश रिछारिया, बुद्धसेन सिंह, गुप्ता प्रसाद बाधव, प्रमोद कुमार जैन, राजेन्द्र सिंह जादौन, दिलीप सिंह धुर्वे, राकेश गुप्ता, मनमोहन दुबे, रामप्रकाश सिंह, अयूब मकरानी, दुर्गा शंकर कुमावत, प्रियंका चौहान, शिवेन्द्र सिंह गौतम, भगवती शरण सगर, बृजेन्द्र सिंह यादव, दिलीप सिंह चौधरी, प्रकाश चन्द्र नागर, कैलाश चन्द्र मेहरा, दौलतराम यादव, प्रियंका माहेश्वरी, यशवंत कुमार डोगरे, पुष्पलता बोरकर, मीनू जमने / मण्डलोई, ओमप्रकाश पण्डला, रमेश प्रताप सिंह, गुलाब सिंह लोधी, संतोष भिलाल, अभी शर्मा, नूरजी खडिया, भानसिंह कौशल, सरवन सिंह चौहान, मनीषा चौहान, सुरेश कुमार यादव, दुलीचंद कोट, सयद तौफिक अहमद, नवीन जैन, दिव्या भारती वर्मा, अजय भूरिया, अनिल गणावा, अंतिम रघुवंशी, महेन्द्र वर्मा के तबादले किए गए थे।

share