News Update :

MPPSC ने पीएससी 2021 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के आवेदन की तिथि 11 मार्च तक बढ़ाई

भोपाल
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी है। पूर्व में इसकी अंतिम तिथि 10 फरवरी थी। तब आयोग ने अभ्यर्थियों के आवेदन की उम्र सीमा बढ़ाने के चलते ऑनलाइन आवेदन की तिथि 24 फरवरी कर दी थी इसके बाद अब इसे 11 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पीएससी के चेयरमैन राजेश लाल मेहरा ने बताया कि चूंकि राज्य वन सेवा के अभ्यर्थियों के लिए योग्यता में कुछ परिवर्तन किए गए हैं, इसलिए संपूर्ण परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। पीएससी 2021 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 दोनों के ही आवेदन 11 मार्च तक जमा किए जा सकेंगे। आयोग द्वारा सहायक वन संरक्षक के पद और वन क्षेत्रपाल, परियोजना क्षेत्रपाल के लिए योग्यताओं में नई अनुमति तय की गई है। इसके चलते गया आवेदन तिथि बढ़ाई गई है।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved