News Update :

भोपाल में मनेगा अक्षयोत्सव, परशुराम जन्मोत्सव पर सीएम कर सकते हैं कोई बड़ा ऐलान

भोपाल
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म उत्सव 3 मई को भोपाल में धूमधाम से मनाया जाएगा। अक्षय के उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में लाखों लोगों की भीड़ जुटेगी। इसे देखते हुए सरकार और आयोजकों ने राजधानी के गुफा मंदिर के पास कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। अक्षय उत्सव के दौरान सिर्फ ब्राह्मण समाज के नहीं बल्कि सभी समाज वर्ग के लोगों का जमावड़ा यहां पर होगा। इस कार्यक्रम में जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद महाराज मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
 इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस आयोजन की जिम्मेदारी पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने संभाल रखी है और माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में भगवान परशुराम को लेकर कोई नई घोषणा कर सकते हैं। परशुराम जन्मोत्सव के दिन 3 मई को गुफा मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके अलावा हवन पूजन के भी कार्यक्रम चलेंगे। इस दौरान मुख्य मंदिर के आसपास के इलाके में कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved