News Update :

छिंदवाड़ा में डैम में डूबकर 4 बच्चों की मौत, सिवनी में मॉब लिंचिंग 2 आदिवासियों की मृत्यु, 14 अरेस्ट

भोपाल
छिंदवाड़ा जिले के माचागोरा डैम में डूबकर चार बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे डैम में नहाने गए थे। बच्चे आपस में रिश्तेदार हैं। यहां एक शादी में शामिल होने आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चों के शव निकलवा लिए हैं। मरने वालों में 3 बच्चे बारह बरियारी और एक बच्चा चौंसरा गावं का है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। चौरई ​पुलिस थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।

मॉब लिंचिंग मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार

दूसरी ओर सिवनी में मंगलवार को हुई मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को 9 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। बुधवार को पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि सिवनी (मप्र) में बजरंग दल (आरएसएस) के लोगों ने दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरएसएस-भाजपा का संविधान व दलित-आदिवासियों से नफरत का एजेंडा, आदिवासियों के प्रति हिंसा को बढ़ावा दे रहा है।

आरोपियों में शेरसिंह राठौर, अजय साहू, वेदांत चौहान, दीपक अवधिया, बसंत रघुवंशी, रघुनंदन रघुवंशी, अंशुल चौरसिया, शिवराज रघुवंशी, रिंकू पाल सहित 5 अन्य आरोपी शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार ये किसी संगठन से हैं या नहीं, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि सिवनी में मंगलवार को गोमांस तस्करी के शक में तीन आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा था। इसमें दो की मौत हो गई थी, वहीं एक युवक गंभीर है। ग्रामीणों ने बजरंग दल से जुड़े लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। प्रशासन ने मृतक संपत लाल वट्टी की आश्रित मट्ठो बाई और मृतक धानसाय इनवाती की आश्रित फुलबती इनवाती को 8.25-8.25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved