राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 8 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। इसके अलावा हरदा में पदस्थ वन मंडल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पर आरोप है कि तबादला नीति के नियमों के खिलाफ इन्होंने 2 साल पहले 33 कर्मचारियों के स्थानांतरण कर दिए थे।
share