News Update :

पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय का आदेश जारी, 10 एकड़ कृषि भूमि तक मिलेगा मानदेय

भोपाल
राज्य शासन पुजारियों के मानदेय में वृद्धि कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अक्षय तृतीया पर्व पर राजधानी के गुफा मंदिर स्थित परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मानदेय में वृद्धि की घोषणा की गई थी। उस परिप्रेक्ष्य में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने यह आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जिन मंदिरों के पास कृषि भूमि नहीं है उन मंदिरों के पुजारियों को ₹ 5000 प्रति माह की दर से मानदेय दिया जाएगा। जिन मंदिरों के पास 5 एकड़ तक कृषि भूमि है उन मंदिरों के पुजारियों को 2500 रुपए प्रति माह की दर से भुगतान किया जाएगा। जिन मंदिरों के पास 5 एकड़ से 10 एकड़ तक कृषि भूमि है उन मंदिरों के पुजारियों को ₹ 2000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। जिन मंदिरों पास 10 एकड़ से अधिक भूमि है उन मंदिरों के पुजारियों को शासन द्वारा कोई मानदेय नहीं दिया जाएगा। यह आदेश 1 मई 2022 से प्रभावी होगा।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved