भोपाल
राजधानी के कमला नगर थाने में एक आरोपी ने थाने लॉकअप में सुसाइड कर लिया। छेड़छाड़ के आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी की है। उसने लॉकअप के अंदर कंबल से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। वह कल अपनी ही भाभी से छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। आज सुबह इसका पता चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
भोपाल के हथाई खेड़ा डैम में युवती की हत्या कर लाश फेंक दी गई। हत्या पिपलानी इलाके में की गई। गले पर चाकू से रेते जाने के निशान हैं। युवती की पहचान 23 साल की अनम उर्फ बबली हुई। पति अफजल ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को आशंका है कि पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी की। दोनों हिनौतिया (अशोका गार्डन) के रहने वाले थे।
share