भोपाल
नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के ठीक बाद निकाय चुनाव होंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में निकाय चुनाव संपन्न हो जाएंगे। जुलाई में नगरीय निकाय चुनाव होंगे और अगस्त फस्ट वीक तक निकाय चुनाव संपन्न हो जाएंगे।उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव होंगे, कांग्रेस ने तो इसे खत्म ही करा दिया था। उधर पीसीसी चीफ ने कहा है कि भाजपा सरकार ने ओबीसी आरक्षण के मामले में साजिश की है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि OBC आरक्षण के साथ ही पंचायत और निकाय चुनाव हो रहे थे। कांग्रेस 5 बार हाईकोर्ट गई, फिर सुप्रीम कोर्ट गई। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण शून्य कर दिया था। MP पहला राज्य है जहां OBC आरक्षण के साथ चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र में बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव हो रहे हैं। सिंह ने कहा कि
कांग्रेस ने तो आरक्षण ही खत्म कर दिया था। OBC को आरक्षण मिला है, कम हुआ है तो कई जगह बढा भी है। OBC आरक्षण के साथ चुनाव हो रहे हैं, यह बीजेपी सरकार की सफलता है। OBC के साथ हमारी सरकार ने अन्याय नही होने दिया। देश के अन्य राज्यों के लिए मप्र उदाहरण है वो राज्य भी अब मप्र की राह पर चलेंगे।
इसके पहले शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनावों में पूरा ओबीसी आरक्षण नहीं मिल पाया है। पूरे प्रदेश में ओबीसी को सिर्फ 9 से 13% ही आरक्षण मिला है। जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रदेश में कुल 11.2% आरक्षण मिला है और जनपद पंचायत अध्यक्ष में 9.5%, जनपद पंचायत सदस्य में 11.5% तथा सरपंचों के पदों को सिर्फ 12.5 फ़ीसदी आरक्षण मिला है। उन्होंने कहा कि नए आरक्षण से ओबीसी सीटें आधी हो गई है। नाथ ने आरोप लगाया कि ओबीसी आरक्षण रद्द कराने की राज्य सरकार ने साजिश की है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव बिना सेंबोलिक होंगे, इसमें कांग्रेस दखलंदाजी नहीं करेगी। नगरीय निकाय चुनावों में हम अपने योग्य उम्मीदवार उतारेंगे।
share