भोपाल
भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के कैंडिडेट के खिलाफ पार्षद और महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को 6 साल से निष्कासित करने का क्रम तेज कर दिया है। प्रदेश संगठन के निर्देश के बाद अब तक सिंगरौली, कटनी, अनूपपुर, खरगोन, इंदौर में निष्कासन की कार्रवाई हो चुकी है। इंदौर में जिन कार्यकर्ताओं के खिलाफ 6 साल के निष्कासन की कार्रवाई हुई है उसमें मांगीलाल रेडवाल वार्ड 11, माया दावभट वार्ड 33, जीवन पंचोली वार्ड 36, कमल यादव वार्ड 51, तुलसी प्रजापत वार्ड 52, राकेश गोयल वार्ड 54, किशोर मीणा वार्ड 64, हेमंत तिवारी वार्ड 80 के नाम हैं।
सिंगरौली में इनका निष्कासन
बीजेपी से निष्कासित हुये बागी कार्यकर्ताओं में किरण सोनी जिला उपाध्यक्ष निवासी वार्ड क्रमांक 41, सीमा धर दुबे जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा निवासी वार्ड क्रमांक 8, आशुतोष सोनी मंडल महामंत्री विंध्यनगर निवासी वार्ड क्रमांक 34, पूनम सिंह विंध्य नगर पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 34, कंचन चौबे वार्ड संयोजक वार्ड क्रमांक 27, मानमती कुशवाहा मंडल मंत्री जयन्त वार्ड क्रमांक 15 शामिल हैं।
कटनी में मंडल अध्यक्ष भी शामिल
इसी तरह भाजपा ने कटनी में नगरीय निकाय चुनाव में बगावत करने वालों पर कार्रवाई की है। इनमें जिला मंत्री, मंडल अध्यक्ष जिला कार्यसमिति सदस्यों समेत कई पदाधिकारी शामिल हैं। सभी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है।
खरगोन में इन पर कार्रवाई
खरगोन जिले में पार्टी से बागी हुए 29 कार्यकर्ताओं के खिलाफ 6 साल तक निष्कासन की कार्रवाई की गई है। इसी के साथ भाजपा अब तक 24 जिले के 200 से ज्यादा बागी हुए प्रत्याशीयों को निष्कासित कर चुकी है।
निष्कासित कार्यकर्ताओं में नगर निकाय खरगोन, बड़वाह व सनावद नगर पालिका परिषद के अलावा करही, बिस्टान व कसरावद नगर परिषद में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे 29 कार्यकर्ता शामिल हैं। इनके नाम खरगोन नपा से ज्योतिबाला महाजन वार्ड 5, ललिता आलीवाल वार्ड 7, उर्मिला भदोरिया वार्ड 7, रवि जायसवाल वार्ड 8, अलका महाजन वार्ड 13 और आरती साद वार्ड 28 हैं। इसी प्रकार नपा बडवाह से विजयलक्ष्मी तोमर वार्ड 6, कुसुम गंगोत्री वार्ड 6, गीता शर्मा वार्ड 14, कैलाश जाट वार्ड 13, रोहित चौरसिया वार्ड 13 और मुमताज बी वार्ड 16 को निष्कासित किया है। इनके अलावा सनावद नपा से असगर पठान वार्ड 8, मुकेश सज्जन वार्ड 9, मनोहर प्रजापति वार्ड 11 और शांता पवार वार्ड 16 को निष्कासित किया गया है वहीं करही नगर परिषद में सीमा राठौर वार्ड 1, रुक्मणी वर्मा वार्ड 2, रामकन्या वार्ड 11, अर्चना सिटोले वार्ड 13, सुमित कौशल वार्ड 15 को निष्कासित किया गया है। नगर परिषद बिस्टान में पार्वती पाटिल वार्ड 5, कली पाटिल वार्ड 6 और संतोष नाना वार्ड 7 को निष्कासित किया गया है। कसरावद नप से कीर्ति साल्वने वार्ड 1, उषा भावसार वार्ड 3, कविता वर्मा वार्ड 4, निर्मला राठौर वार्ड 9 और ममता पाटीदार वार्ड 10 को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
share