News Update :

भोपाल में पदस्थ TI ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में महिला ASI को मारी गोली, खुद को भी शूट किया, मौत

भोपाल
राजधानी के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने पहले एक महिला एएसआई को गोली मारी, इसके बाद खुद अपनी जान दे दी।

टीआई हाकम सिंह महिला एसआई से मिलने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में महिला एसआई रंजना खांडे घायल हो गई है जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचे। मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल सिमरोल और सराफा थाने में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं। 

शुक्रवार दोपहर  हाकम सिंह पवार महिला पुलिसकर्मी के साथ कॉफी हाउस पहुंचे। कॉफी हाउस में दोनों के बीच पहले विवाद हुआ और उसके बाद हाकम सिंह पवार बाहर निकल आए. कुछ देर बाद महिला पुलिसकर्मी भी कॉफी हाउस से बाहर निकली और पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में दोनों के बीच कुछ वाद विवाद हुआ।
इस दौरान अचानक हाकम सिंह पवार ने अपनी सरकारी पिस्टल निकाली और महिला पुलिसकर्मी पर फायर कर दिया। गोली उसके कान को छूते हुए निकल गई। बाद में इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई जबकि महिला घायल हो गई। गोली कांड की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों को मौके से चले हुए दो कारतूस भी मिले हैं। घायल महिला के बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हाकम सिंह पवार और महिला पुलिसकर्मी के बीच दोस्ती थी। कुछ अर्से से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved