News Update :

नगर निकाय चुनाव में महापौर के पद कांग्रेस को मिले लेकिन परिषद में बहुमत पर BJP से ठनेगी

भोपाल
नगर निकाय के चुनाव में 16 नगर निगम में से 9 नगर निगम भाजपा की विजय हुई है। 5 नगर निगम में कांग्रेस, एक आम आदमी पार्टी और एक निर्दलीय प्रत्याशी जीता है। भाजपा ने इन परिणामों को लेकर कहा है कि कांग्रेस 5 नगर निगमों में महापौर का पद भले ही जीती हो लेकिन पार्षद बीजेपी के ज्यादा जीते है। रीवा नगर निगम में 18 पार्षद भाजपा और 16 कांग्रेस, 11 अन्य जीते हैं। मुरैना में नगर निगम परिषद में बहुमत न भाजपा का है, न कांग्रेस का है। 14 भाजपा, 19 कांग्रेस एवं 14 सपा, बसपा, अन्य दलों के पार्षद हैं।
ग्वालियर में 66 में से भाजपा के 36 और कांग्रेस के केवल 19 पार्षद जीते हैं। जबलपुर में 79 में से 39 भाजपा और कांग्रेस के केवल 30 पार्षद जीते हैं।सिंगरौली में 45 में से 23 भाजपा और कांग्रेस के केवल 13 पार्षद हैं। कटनी नगर निगम के 45 वार्डों में से भाजपा के 27 व कांग्रेस के 15 व 3 अन्य पार्षद जीते है।
इसी तरह 76 नगर पालिका में 50 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत है। 15 में स्थिति अच्छी है। इस तरह कुल 65 में बीजेपी मजबूत है। कांग्रेस 76 नगर पालिका में से कुल 11 सीट जीत पायी है। दूसरी ओर 255 नगर परिषद में से 185 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, 46 में बीजेपी की स्थिति अच्छी है। इस तरह कुल 231बीजेपी के पास हैं, कांग्रेस को 24 में ही जीत मिली है। वर्ष 2014 में 98 नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा 54 सीटों पर विजयी हुई थी जो कुल 55 प्रतिशत था। इस वर्ष 76 नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा 65 सीटों पर अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है और जीत का प्रतिशत 85 रहा है। वर्ष 2014 में 264 नगर परिषद के चुनाव में भाजपा 154 सीटों पर विजयी हुई थी। कुल 58 प्रतिशत जीत थी। इस वर्ष 255 नगर परिषद के चुनाव में भाजपा 231 सीटों पर अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है। जीत का प्रतिशत 90.58 रहा है।

यहाँ शत प्रतिशत प्रदर्शन

 कटनी, रायसेन, राजगढ, सागर, जबलपुर, सिवनी, देवास, सीहोर, नरसिंहपुर, रीवा, मुरैना जिलों की नगर परिषदों में भाजपा का प्रदर्शन लगभग शत प्रतिशत रहा है। विदिशा, छिंदवाडा, सीहोर, सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर इन पांच जिलों की नगर पालिकाओं में बीजेपी ने शत प्रतिशत जीते है। छिंदवाडा जिले की तीनों नगर पालिकाओं (अमरवाडा, चौरई और परासिया) में भाजपा जीती है। जबलपुर में 8 में से 6 नगर परिषद में भाजपा विजयी हुई है। मुरैना में 5 में से 4 नगर परिषद में भाजपा विजयी हुई है। रीवा में 12 में से 11 नगर परिषद में भाजपा विजयी हुई है। ग्वालियर में सभी 5 नगर परिषदों में कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा का प्रदर्शन बेहतर है। कटनी में 3 नगर परिषद में से 3 में भाजपा विजयी हुई है। 16 नगर निगम के 884 वार्डों में से 491 वार्डो में भाजपा विजयी रही। सिर्फ 274 स्थानों पर कांग्रेस और अन्य पर 109 पार्षद विजयी रहे। 76 नगरपालिकाओं के 1795 वार्डों में से 975 वार्डों में भाजपा विजयी रही। 571 स्थानों पर कांग्रेस और 249 पर अन्य पार्षद विजयी रहे। 255 नगर परिषदों के 3828 वार्डों में 2002 वार्डो में भाजपा विजयी रही। 1087 स्थानों पर कांग्रेस और 739 पर अन्य पार्षद विजयी रहे। 

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved