News Update :

समग्र विकास के लिए भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्षों की जीत, शिवराज का चला जादू : राकेश शर्मा

मध्यप्रदेश की जनता के मन में लोकप्रिय मुख्यमंत्री, जननायक, भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता बरकरार है। प्रदेश भर में नगरीय निकायों में जनता के भारी समर्थन के बाद अब जनपद अध्यक्षों में अधिकांश में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है। जनपद पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। 
कुल मिलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यहां भी जादू चला है। सीएम शिवराज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनपद पंचायत चुनावों में गांवों के समग्र विकास के लिए जनता को भाजपा से अच्छा कोई विकल्प नहीं दिखा। कई जिले ऐसे हैं जहां कांग्रेस को एक भी जनपद सीट नहीं मिली है। यह भाजपा की ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और शानदार सफलता है। दरअसल इसके पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, चहुंमुखी विकास की गाथा है। जो जनता में उन्हें लोकप्रिय बनाती हैं। बहरहाल इस विजय में भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम, संगठन, जन प्रतिनिधि, विधायक गण और पार्टी के कार्यकर्ताओं का सामुहिक सहयोग रहा है। उल्लेख करना आवश्यक है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दृढ़ संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना अनुसार आत्मनिर्भर भारत की पूर्ति के  लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव और विकासखंडों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस लक्ष्य को पाने के ही प्रयास है कि आज मध्यप्रदेश में जनपद की 170 में से 121 सीटों पर भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्षों को जीत हासिल हुई है। कांग्रेस के केवल 43 जनपद अध्यक्ष ही जीत सके हैं। इस ऐतिहासिक जीत पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता-जनार्दन को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत के लिए, आत्मनिर्भर गांव, आत्मनिर्भर विकासखंड बनें यही हमारा लक्ष्य है। प्रदेश के गांवों में विकास के अनेकों काम संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब अधोसंरचना व गांवों में समग्र विकास करने के साथ-साथ गांव पूरी तरह से स्वच्छ हो, हर गांव में नल जल के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता के प्रयास तेज किए जाएंगे। साथ ही किसानों की खुशहाली के लिए काम अब और तेज किए जाना है। सीएम शिवराज ने प्रदेश भर में सड़को का जाल बिछाया है। अब उनका प्रयास है कि गांव के टोले और मजरे अगर कहीं रह गए हैं तो उनको भी सड़कों से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। यानी प्रदेश का हर गांव गरीब और किसान खुशहाल होगा। यही वजह है कि प्रदेश की जनता कहती है कि शिवराज हैं तो सब संभव है।

(लेखक मध्यप्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं)
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved