News Update :

शिवराज के गृह जिले सिहोर में BJP समर्थित काबिज, कमलनाथ के छिंदवाड़ा में 6 जनपदों में हारी कांग्रेस

भोपाल
गुरुवार को आये परिणाम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में सीहोर, नसरुल्लागंज, इछावर, आष्टा, बुधनी सभी में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष चुने गए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने गृह जिले छिंदवाड़ा में अपना जनपद हार गये हैं। नाथ का निवास स्थान शिकारपुर, मोहखेड़ जनपद में आता है और वहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार कृष्णा डिगरसे जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं।
इसके पहले छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा और बिछुआ जनपद कल हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी जीत चुकी है। छिंदवाड़ा के 11 जनपद में 6 पर भारतीय जनता पार्टी समर्थित जीते हैं। भारतीय जनता पार्टी अमरवाड़ा, बिछुआ, सौसर, मोहनखेड़, जुन्नारदेव और चौरई में विजयी हुई।

बीजेपी समर्थित इन नेताओं की जनपद अध्यक्ष पद पर हुई जीत

भाजपा समर्थित उम्मीदवार जो जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीते हैं उनमें लता कुबेर सिंह गुर्जर बैरसिया, रुचि पुष्पेंद्र ठाकुर बेगमगंज, अर्चना सुनील पोर्ते साक्षी, प्रीति चौकसे ओबेदुल्लागंज, महेंद्र शर्मा बुधनी, ममता बाई महाराज सिंह कुरवाई, सीमा बाई कलावत लटेरी, रजनी बृजेश लोधी ग्यारसपुर, रामकन्या बाई सांवेर,  सुशीलाबाई गुमान सिंह पवार देपालपुर, पूजा दादू, खकनार, रायली भाई पटेल निवाली, थानसिंह सस्ते, पाटी, भूंटी बाई, बड़वानी, वर्षा दिलीप रावत, घाटीगांव, भरत सिंह चौहान कोलारस, पुष्पेंद्र जसवंत जाटव, करेरा, हेमलता रावत शिवपुरी, विजयलक्ष्मी जैन  मुंगावली, महेंद्र सिंह चंदेला चंदेरी, संतोष यादव भांडेर, रणजीत सिंह ठाकुर केवलारी, गीताबाई कटनी, अर्पित अनुरोध अवस्थी रीठी, कृष्णा सूर्यवंशी महिदपुर, कॉमेडी बाई मनासा, पिंकी राजपाल सिंह सुसनेर, केसरबाई, नलखेड़ा, जमुना खेड़ाएल खुरई, मीना राजू राहतगढ़, मनीष यादव शाहगढ़, गजेंद्र सिंह जैसीनगर, धर्मेंद्र सिंह परिहार सीधी, सुनीता अंतर सिंह रावत सबलगढ़, भूपेंद्र चौकसे नर्मदापुरम, सावित्री बाई माखननगर शमिल हैं।

मैहर में एमएलए नारायण का पार्टी से अलग गुट, समर्थक को जिताया

मैहर जनपद अध्यक्ष पद पर आकांक्षा विनोद लोधी जीती है, यह विधायक नारायण त्रिपाठी समर्थित प्रत्याशी है। इसके बाद मैहर विधायक नारायण के पुत्र विकास त्रिपाठी बिज्जू जनपद पंचायत मैहर के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव की गृह विधानसभा क्षेत्र कसरावद जनपद कांग्रेस जीती है। जनपद पंचायत सबलगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सुनीता रावत अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई, उपाध्यक्ष पद के लिए बजरंग सिंह जादौन भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध निर्वाचित हुई। वर्षा दिलीप रावत पाटई  निर्विरोध जनपद अध्यक्ष घाटीगांव (बरई) चुनी गई। सागर की सुरखी विधानसभा में दोनों जनपद पर बीजेपी निर्विरोध निर्वाचित हुई। जैसीनगर और राहतगढ़ जनपद पंचायत में बीजेपी के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। रीवा जिले की जनपद पंचायत त्यौंथर में जनपद अध्यक्ष पद के हुए निर्वाचन में 3 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिसमें मीनू आदिवासी निवासी सरूई ने सर्वाधिक 14 मत प्राप्त करने से अध्यक्ष पद पर विजयी हुई। लवकुश नगर जनपद अध्यक्ष कस्तूरिया अहिरवार बनी। गौरिहार जनपद पंचायत में तुलसा अनुरागी 1 वोट से जीती। पवई जनपद अध्यक्ष पद पर मोहनी आनंद मोहन मिश्रा उमरहट चुनाव जीते। शाहनगर जनपद अध्यक्ष पद पर आशीष खरे को जीत मिली।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved