मध्यप्रदेश में लगातार जो विगत समय में चुनाव हुए उसमें कहीं न कहीं जनता ने विकास पुरुष भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान के विकास मॉडल को पसंद किया है और भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाई है। मध्य प्रदेश की जनता अपना क्षेत्र के विकास के साथ उसके सुख-दुख में खड़े रहने वाले शिवराज सिंह चौहान को पसंद कर रही है। यह यक्ष प्रश्न आज मौजूद है कि झूठे वादे और सपने दिखाकर 2018 में विधानसभा चुनाव में भाजपा से मात्र 5 सीट अधिक कांग्रेस को प्राप्त हुई थी। जहां भाजपा को 109 सीटें मिली थी वहीं कांग्रेस को 114 सीटें प्राप्त हुई थी। मौटे तौर पर देखा जाए तो बहुमत जनता ने कांग्रेस को भी नहीं दिया था। जोड़-तोड़ करके अन्य दल और निर्दलीय को साथ लेकर कमलनाथ ने एक लूली-लंगड़ी सरकार बनाई थी। भ्रष्टाचार के बोझ तले दबी वह सरकार भी गिर गई। कांग्रेस के नेता दावा करते हैं कि कांग्रेस की सरकार और नेता कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में बहुत विकास किया है।
15 माह की सरकार में कमलनाथ की सरकार गिरते ही मध्यप्रदेश में 28 स्थानों पर विधानसभा के उपचुनाव हुए थे। जनता साक्षी है कि उन उपचुनावों में जनता ने अपना नायक शिवराज सिंह चौहान को चुना और शिवराज सिंह चौहान की सरकार को मजबूत किया। इस प्रश्न का जवाब कोई भी कांग्रेस का नेता नहीं देता कि अगर 15 माह में जनता से किए गए एक भी वादे को कमलनाथ ने सरकार में रहते हुए पूरे नहीं किए बल्कि इसके उलट मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर वित्त मंत्री और कांग्रेस के नेता लगातार खजाना खाली होने का रोना रोते रहे। जब भी जनता उनके वादों को याद दिलाती, कांग्रेस के नेता रुदाली का रोल अदा करने लगते और अपने किए वादों से मुकर जाते थे। जनता ने वादे पूरा नहीं करने वाली कमलनाथ सरकार को उखाड़ने में महती भूमिका निभाई और 28 स्थानों पर जो विधानसभा के उपचुनाव हुए वह सरकार के भाग्य और भविष्य का फैसला करने वाले थे। उपचुनावों में जनता ने कमलनाथ को नकारते हुए शिवराज सिंह चौहान पर विश्वास व्यक्त किया। यह जो कहावत है कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। यह कमलनाथ और कांग्रेस पर फिट बैठती है। आज जनता जो चाहती है उसके हर सपने को पूरा करने का बीड़ा शिवराज सिंह चौहान ने उठाया है। मध्य प्रदेश की जनता को अपना भगवान और मध्य प्रदेश को अपना मंदिर व खुद को उसका पुजारी बताने वाले शिवराज सिंह चौहान अपनी भगवान रूपी जनता की प्राण प्रण से सेवा कर रहे हैं और जनता खुश है। आज गरीब को रहने के लिए पक्का मकान, साथ में बिजली, उज्जवला योजना में गैस के सिलेंडर के साथ रोजगार, बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य की व्यवस्था और संबल जैसी गरीब हितेषी योजना, अच्छी सड़कें, फ्लाईओवर सहित मेट्रो देने का काम शिवराज सिंह चौहान ने किया। इसीलिए तो मध्य प्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। फिर मध्यप्रदेश में 16 में से 16 नगर निगम जब भाजपा जीतेगी तो कांग्रेस के नेता शासकीय मशीनरी का दुरुपयोग और ईवीएम पर ठीकरा भाजपा और सरकार पर फोड़ देंगे पर यह नहीं बताएंगे कि हमने 15 माह में क्या गुनाह किए थे जिसकी सजा जनता ने हमें दी। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती शिवराज सिंह चौहान है तो सब संभव है।
share