News Update :

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ में लहराई तलवार


भोपाल
प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा का तलवार और कवच लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ नगर का है। मंत्री देवड़ा यहां प्राचीन रामदेव मंदिर में बाबा रामदेव के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे। अखाड़े में कलाकारों को हैरतअंगेज करतब करता देख मंत्री खुद को रोक नहीं सके और खुद हाथ में तलवार थाम घुमाने लगे। 65 साल के जगदीश देवड़ा मंदसौर की मल्हारगढ़ विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं।

 देवड़ा व्यायामशाला के सदस्य रहे हैं। स्कूल और फिर कॉलेज में पढ़ाई करते हुए भी वे अखाड़ा जाना नहीं छोड़ते थे। मंत्री देवड़ा को लाठी, तलवारबाजी और मलखंब में महारत हासिल है। गाहे-बगाहे वे हाथ आजमाते दिखाई दे ही जाते हैं। इससे पहले भी वे ऐसा कई बार कर चुके हैं। वित्तमंत्री देवड़ा ने 4 महीने पहले भी तलवारबाजी की थी। तब मंत्री मंदसौर के बंजारी बालाजी में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे थे। शिविर में महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए हथियार चलाना सिखाया जा रहा था

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved