भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर से सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रचार प्रसार के 2 माह के कार्यक्रम पर चर्चा के बाद कैबिनेट बैठक लेंगे फिर 4 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट करेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री चौहान की यह पहली आधिकारिक भेंट है। मुख्यमंत्री चौहान इसके बाद शाम को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और आरके सिंह से भेंट कर प्रदेश से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे। शासकीय मुलाकातों के पश्चात मुख्यमंत्री चौहान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें संगठनात्मक मामलों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री चौहान देर रात भोपाल वापस आएंगे ।
share