News Update :

BJP सहकारिता प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी, IT विभाग के प्रदेश सह संयोजक घोषित, जानिये किसे मिला जिम्मा

भोपाल। 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकों को संभाग प्रभारी नियुक्त किया है। 
प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकों में अशोक पटसारिया चंबल संभाग, उमाकांत दीक्षित ग्वालियर, अशोक सिंघई सागर, अजय सिंह बघेल रीवा, रमापति जायसवाल शहडोल, देवीदीन दुबे जबलपुर, बृजकिशोर डंडोतिया नर्मदापुरम, भरत सिंह राजपूत भोपाल, गजेन्द्र सकलेचा इंदौर एवं अनंत पवार को उज्जैन संभाग प्रभारी नियुक्त किया है।

आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक घोषित

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला ने आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक की घोषणा की है। प्रदेश सह संयोजक में  सोमेश पालीवाल उज्जैन एवं राहुल वर्मा ग्वालियर शामिल हैं। 


share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved