मध्यप्रदेश में जितने अनोखे कदम उठाए जाते हैं उसकी कल्पना कोई भी सरकार या व्यक्ति नहीं कर सकता। मध्यप्रदेश के सीएम हाउस में जो जाने की भी नहीं सोच सकते ऐसे वंचित गरीब और सड़कों पर ठेला लगाने वाले, छोटी-छोटी दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले सीएम हाउस के अंदर परिवार के साथ उपस्थित हुए। उनके साथ मध्य प्रदेश के जननायक विकास पुरुष भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान ने एक लंबा समय गुजारा। उनकी बातों को सुना, उनके बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा और पथ विक्रेताओं व उनकी फैमिली के साथ भोजन किया।
मैंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में ऐसा न कभी देखा न सुना। सीएम शिवराज सिंह चौहान का हमेशा से यह सपना रहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका 100% लाभ उन्हें प्राप्त हो। वे इसके पात्र एवं जरूरतमंद एवं जो मूलभूत आवश्यकता से वंचित हैं उनके लिए वह लगातार अपनी सरकार की योजनाओं को एवं केंद्र की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने के लिए कदम उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोच है कि सक्षम लोगों से टैक्स लेकर और वह गरीब जो सुविधाओं से वंचित है उन तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना है। यही असली सामाजिक न्याय है। लंबे समय तक इस देश में राज करने वाली कांग्रेस गरीबों को सपने दिखाती रही। गरीबों के सपनों को पूरा करने का बीड़ा देश के महानायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उठाया है। केंद्र द्वारा जितनी भी गरीबों के उन्मूलन के लिए और मूलभूत आवश्यकताओं के लिए योजनाएं चल रही हैं उसमें मध्यप्रदेश नंबर वन पोजीशन पर है क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी जनता को भगवान के रूप में मानते हैं। वह हमेशा कहते हैं मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है मध्य प्रदेश की जनता मेरी भगवान है और मैं उसका पुजारी सेवक हूँ। जिस मुख्यमंत्री की यह सोच हो वही उनके सपनों को पूरा कर सकता है और सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के रूप में के सपने को पूरा कर रहे हैं। आज गरीबों को रोटी, मकान, शिक्षा, सड़कें, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उनके बच्चे के लिए उपलब्ध हैं। शिक्षा की व्यवस्था जो मध्यप्रदेश में उपलब्ध हो रही है उसकी तारीफ समय-समय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्माननीय जगत प्रकाश नड्डा सार्वजनिक मंचों पर कई बार कर चुके हैं। शिवराज का परिश्रम मेहनत और कर्मठता का परिणाम है कि मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की ओर बहुत आगे बढ़ चुका है। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती कि शिवराज सिंह चौहान हैं तो सब संभव है।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share