झारखंड में एक मासूम बच्ची को उसके घर में घुसकर कमरे में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया है। अंकिता 17 वर्ष की एक मासूम बेटी थी जिसे एक वहशी दरिंदे ने नब्बे फीसदी जला दिया। एक बच्ची के जिसने अपने उज्जवल भविष्य के सपने देखना शुरू किए थे। एक वहशी दरिंदा की वासना भरी नजर की भेंट चढ़ गई। वह वहशी दरिंदा शाहरुख को मासूम बिटिया अंकिता पसंद आ गई थी। आते जाते सरेराह उसे छेड़ना शाहरुख का रोज का काम हो गया था। बहादुर बिटिया ने उसे सख्ती से कई बार मना किया, जब शाहरुख को लगा कि यह बहादुर बच्ची उसके चंगुल में नहीं फंस रही तो उसके कमरे में पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। आश्चर्य इस बात पर होता है कि झारखंड की सरकार जो कांग्रेस के बैसाखी पर चल रही है जिसे बचाने का काम सत्ता की भूखी कांग्रेस पार्टी लगातार कर रही है वहां वोट की राजनीति के खातिर मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए लगातार कानून व्यवस्था को ताक पर रखा जा रहा है। आज शाहरुख का पुलिस की गिरफ्तारी का फोटो आया है। जिसमें वह ठहाके मारता हुआ दिखाई दे रहा है। यह सिद्ध कर रहा है कि शाहरुख को थाने में पूरी तरह से वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा क्योंकि इतना बड़ा कांड करने के बावजूद वह निर्दयी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे रहा है। उसे इस घटना का जरा भी अफसोस नहीं है। जैसे कुछ हुआ नहीं इससे पूर्व जामताड़ा के शासकीय स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार के दिन छुट्टी हो रही थी और सरकार के मंत्री चैनलों पर हंसते हुए बाइट दे रहे थे कि सरकार को इस बारे में जानकारी नहीं है। मैं दिखाता हूं। कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी भारत जोड़ो अभियान पर निकलने वाले हैं, उन्हें अभिलंब झारखंड जाना चाहिए पर उन्हें विदेश यात्राओं से फुर्सत मिले तो। उनके शासित प्रदेश में क्या हो रहा है इसकी खबर उन्हें मिल सके कांग्रेस के सहयोग से चलने वाली सरकार में जंगलराज क्यों हो रहा है। कांग्रेस की जिन प्रदेशों में सरकार है या उनके सहयोग से जो सरकारें चल रही हैं वहां वोटों की तुष्टीकरण के लिए पूरे प्रदेश को बलि चढ़ाए जा रहा है। वहां जंगलराज चल रहा है, पर गांधारी अपनी पट्टी नहीं खोल रही। उसे यह नजर नहीं आ रहा कि चाहे झारखंड हो या राजस्थान वहां बेटियों को जिंदा क्यों जलाया जा रहा है। मां, बेटा-बेटी और दामाद को विदेश जाने की फुर्सत है पर राजस्थान और झारखंड जाने की नहीं। झारखंड राजस्थान की जनता का क्या गुनाह है सिर्फ इतना की झूठे सेकुलरिज्म का चोला ओड़ने वाली कांग्रेस और विपक्ष की पार्टियों के झूठे वादों में वह भरमा गई है। हे राम .. ऐसी सरकारों से जनता को मुक्ति दिलाओ। अंकिता की तड़पती आत्मा को ईश्वर शांति दे।
share