News Update :

महाकाल मन्दिर में पुजारी, कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वाले भाजयुमो अध्यक्ष, कार्यकर्ता पार्टी दायित्व से मुक्त

भोपाल
 उज्जैन के महाकाल परिसर में कर्मचारियों और पुजारियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर बीजेपी संगठन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। अनुशासनहीनता करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से हटा दिया गया है। उज्जैन नगर के जिलाध्यक्ष अमय शर्मा और उज्जैन ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलवा को अध्यक्ष पद से हटाया गया है। दो अध्यक्ष समेत 18 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सभी दायित्व से मुक्त किया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिये थे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कड़ी नाराजगी के बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने यह फैसला लिया है।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved