News Update :

गांधारी पट्टी खोलो, देखो.. तुम्हारे राजस्थान में क्या हो रहा है : राकेश शर्मा

कांग्रेस शासित राजस्थान में एक और दिल दहलाने वाली और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। एक मासूम टीचर को उसके 6 साल के बच्चे के सामने जिंदा जला दिया गया। महिला ने पुलिस की मदद के लिए पुलिस को फोन भी किया, पर पुलिस की मदद उसे नहीं मिल सकी। आताताई गुंडों ने सरेआम उसे जिंदा जला दिया। सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी खुद एक महिला होकर महिलाओं के दर्द को नहीं समझती। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रहते महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं। घटना की शिकार महिला टीचर का कोई गुनाह नहीं था।
 दरअसल उसके पति ने अपने परिचित को ढाई लाख रुपए उधार दिए थे। वह पैसे नहीं लौटा रहा था इसके बाबत थाने में मामला दर्ज करवाया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जब महिला टीचर अपने 6 साल के मासूम बेटे के साथ स्कूल जा रही थी इसी बीच दबंगों ने सरे बाजार उसे आग लगाजर जिंदा जला दिया। महिला टीचर चीखती, चिल्लाती रही लेकिन दबंगों के डर के मारे लोग उसे बचाने आगे नहीं आए। पिछले दिनों जब एक 8 साल के मासूम दलित बालक को पीट पीटकर मार दिया गया था तब भी पुलिस का रवैया संवेदनशील नहीं था। ऐसे में जनता बेहाल है। राजस्थान में न टीचर सुरक्षित हैं, न छात्र और न हीं आम जनता। यदि यही घटना किसी भाजपा शासित प्रदेश में होती तो सारे विपक्ष के दल मोमबत्ती गैंग, भांड की टोली, बहन-भाई तुरंत सड़क पर उतर आते। रवीश जैसे ज्ञानी पांडे पूरे दिन चैनल पर व्यवस्था को कोसते रहते। राजस्थान में मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह जो घटना हुई है इसका न तो कहीं जिक्र हो रहा है न ही इस पर कोई बात कर रहा है। यह दोहरा मापदंड देश की जनता देख रही है और समझ रही है। आप विचार कीजिए वह 6 साल का मासूम जिसके सामने उसकी मां को जिंदा जलाया जा रहा था वह अपने सारे जीवन इस बात को लेकर कैसे जियेगा। यह घटना उसके जीवन में नासूर की तरह उसे चुभेगी। राजस्थान सरकार के मुखिया अशोक गहलोत उस मासूम के दर्द और तकलीफ को इंसान होकर भी नहीं समझ पा रहे हैं। लगातार राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि राजस्थान में जंगलराज आ गया है। जिसका खामियाज राजस्थान की मासूम जनता को भोगना पड़ रहा है। भाजपा शासित राज्यों में फोटो सेशन के लिए आतुर रहने वाले प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी जरा अपनी नजरें यहां इनायत करें। राजस्थान की दुर्दशा पर भी विचार करें कि उनकी सरकार में क्या हो रहा है? बहरहाल जनता सबकुछ देख, समझ रही है और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।

(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved