News Update :

MP के पूर्व MLA ने दिल्ली में दो कारों में मारी टक्कर, केस दर्ज

भोपाल

 दिल्ली में शनिवार देर रात गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर बेकाब BMW कार चालक देवरी (सागर) के पूर्व विधायक सुनील जैन ने दो कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सुनील जैन की पत्नी निधि जैन सागर से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी रह चुकी हैं। बड़े भाई शैलेंद्र जैन सागर शहर से BJP विधायक हैं। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सुनील जैन बेटी के घर दिल्ली गए थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, BMW ने आगे जा रही WagonR कार को पीछे से टक्कर मारी। WagonR का ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा और उसने आगे जा रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इधर, BMW ने WagonR को टक्कर मारने के बाद एक और Kia Seltos कार में टक्कर मारी। Kia Seltos भी आगे जा रही दूसरी कार से जा भिड़ी। घटना में तीन लोग घायल हो गए।

दिल्ली पुलिस के DCP (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने बताया कि घटना शनिवार रात 10.45 बजे हुई। WagonR कार के चालक और स्कूटी सवारों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मामूली खरोंच आई और उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई। कोतवाली पुलिस स्टेशन में रैश ड्राइविंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुनील जैन गाड़ी चला रहे थे। विवेक विहार में रहने वाली उनकी बेटी उनके साथ थी। ड्राइवर पीछे की सीट पर बैठा था, क्योंकि उसे रास्ता नहीं पता था। किसी भी घायल ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved