मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार अभूतपूर्व विस्तार के साथ सबके लिए, सब जगह संपूर्ण कायाकल्प अभियान का शुभारंभ कर रही है। प्रदेश के मुखिया जननायक विकास पुरुष भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान लगातार मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कायाकल्प पुरस्कार वितरण समारोह में हो रहा है, जिसमें सिंगल क्लिक द्वारा करोड़ों की राशि का वितरण किया जाएगा। संपूर्ण कायाकल्प अभियान के अंतर्गत 55 करोड़ रुपए स्वास्थ्य संस्थाओं की आधारभूत संरचना के सुदृढीकरण के लिए साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिशु स्वास्थ्य सेवाओं हेतु मुस्कान कार्य योजना के लिए दिए जाएंगे। आज कायाकल्प पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए 394 स्वास्थ्य संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। लगभग 434 करोड़ की राशि होगी। मध्य प्रदेश सरकार अस्पतालों में अधोसंरचना का सुदृढीकरण का कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 530 आवश्यक दवाएं एवं 132 जांचें निशुल्क उपलब्ध है। मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में, सभी जिला अस्पतालों में डायलिसिस एवं कैंसर के उपचार की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। विशेषज्ञ परामर्श के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा मध्य प्रदेश सरकार उपलब्ध करा रही है। ब्लड बैंक एवं ब्लड स्टोरेज की आधुनिक सुविधा मध्य प्रदेश सरकार उपलब्ध करा रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था में और बेहतर सुविधा प्रदेशवासियों को कैसे उपलब्ध हो सके उस ओर मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान लगातार कदम उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश आज चहुमुखी विकास की ओर से लगातार आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता जनता के मन में बढ़ रही है। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती कि शिवराज सिंह चौहान है तो सब संभव है।
(लेखक मध्यप्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं)
share