News Update :

प्रदेश में 17 सितम्बर से हटेगा ट्रांसफर से बैन, 5 अक्टूबर तक होंगे तबादले, जानिये कैबिनेट के फैसले

भोपाल

 शिवराज सरकार ने प्रदेश में ट्रांसफर पर लगे प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। यह 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक के लिए हटेंगे। इसके लिए जल्द ही ट्रांसफर नीति आएगी। कैबिनेट ने जो अन्य निर्णय लिए हैं उसके अनुसार होमगार्ड जवानों को 2016 के नियम में दो महीने का ऑफ मिलता था, कुछ लोगों को तीन साल में किसी को एक साल में दो माह का ऑफ मिलता था अब इसे सुधारकर तीन साल में दो माह का ऑफ मिलेगा।बाढ़ बचाओ आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त 950 स्वयंसेवी होमगार्ड सैनिक को एसडीईआरएफ में पदस्थ करने का फैसला हुआ है। प्रदेश में ऑटो रिक्शा विनिमय योजना 2021 को लागू करने का फैसला हुआ। इसमे शहरी और गैर शहरी क्षेत्र में अलग अलग परमिट दिए जाएंगे। अलग-अलग रंग होंगे। CNG को छूट मिलेगी, पटिया लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।

ये फैसले भी हुये

भगवान बिरसमुंडा स्वरोजगार योजना टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्तपोषण परियोजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी। बालाघाट के रामपायली में बनने वाले डॉ हेडगेवार स्मारक की जानकारी दी। वित्त पोषण योजना में 2 करोड़ तक पशुपालन, कृषि, आयुष, उद्यानिकी में वित्त पोषण का लाभ मिलेगा। इस योजना में 50% लाभार्थी ST वर्ग से होंगे। लोक परिसंपत्ति विभाग की 4 संपत्तियां निजी फर्मों को देने की मंजूरी मिली। राजस्व विभाग की लाला लाजपत राय ग्राम मोहनिया रांची जिला जबलपुर इसमें तीन करोड़ 51 लाख 51 हजार 515 रुपए में दी गई है, इसमें 100% राशि जमा करने के बाद यह जमीन मिशन शक्ति एसोसिएट को दिया जाएगा। भोपाल के हुजूर तहसील के खजूरी कला में सुधा अग्रवाल को 7 करोड़ 75 लाख 50 हजार रुपए में 100% राशि जमा कराकर यह भूमि दी जाएगी। एसके इंटरप्राइजेज को चौरई जिला छिंदवाड़ा के प्लांट मशीनरी स्क्रैप की 100 फीसदी राशि जमा कराने के बाद दी जाएगी। वाणिज्य कर कार्यालय दमोह की एक करोड़ 33 लाख 84 हजार की संपत्ति संजय राय को देने की स्वीकृति हुई है, जो 100% राशि जमा करने के बाद उन्हें दी जाएगी। लाडली लक्ष्मी योजना-2 के लिए संशोधन विधेयक 2022 की मंजूरी दी गई। अब तक 1.18 लाख रुपए लाडली लक्ष्मी को मिलती थी। अब कॉलेज जाने पर 25 हजार रुपए और मिलेंगे। लाडली लक्ष्मी योजना में कुल 1 लाख 45 हजार रुपए मिलेंगे।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved