News Update :

मोदी- शिव की तपस्या का फल श्री महाकाल लोक : राकेश शर्मा

मध्य प्रदेश के इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षर में लिखा जाएगा। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। आज से इस अद्भुत श्री महाकाल लोक के दर्शन जनता कर सकेगी, इस महत्वपूर्ण क्षण के पूरे विश्व में करोड़ों लोग गवाह बनेंगे। 
देश में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का जो विशेष अभियान चल रहा है उसमें पूर्व में बाबा केदारनाथ के स्थल को भव्य रूप दिया गया। उसी कड़ी में बनारस में बाबा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को ऐतिहासिक एवं भव्य रूप दिया गया, अब बाबा महाकाल के श्री महाकाल लोक को। इसकी चर्चा पूरे विश्व में हो रही है जो भव्यता, दिव्यता श्री महाकाल लोक में नजर आ रही है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए धरोहर रहेगी। पूरे परिसर को भगवान शिव की पौराणिक कथाओं के आधार पर विकसित किया गया है। इसमें शिव विवाह, त्रिपुरासुर वध, शिव पुराण और शिव तांडव स्वरूप की विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया गया है जो तीर्थयात्रियों  की धार्मिक भावनाओं और पर्यटन अनुभव को और बेहतर बनाएगा। प्रांगण के मध्य में भोजनालय, जन सुविधा खरीदारी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। पूरे विश्व से दर्शनार्थी बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं। श्री महाकाल लोक के बाद वह अमिट छाप लेकर वापस जाएंगे। दर्शनार्थियों की संख्या में भारी इजाफा होगा क्योंकि देश सहित विदेशों में लोगों में श्री महाकाल लोक को जल्द से जल्द देखने की चाहत हर भक्तों के हृदय में है। आज गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाला विषय श्री महाकाल लोक है। इसकी चर्चा हर जगह सुनाई दे रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांस्कृतिक पुनरुत्थान अभियान को मध्य प्रदेश के यशस्वी लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मूर्त रूप दिया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम श्री महाकाल लोक का निर्माण और लोकार्पण हमारे सामने होगा। इसके बारे में गर्व से हम अपनी आने वाली पीढ़ी को बता पाएंगे। 
जय श्री महाकाल

(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved