News Update :

रिटायरमेंट के बाद DOPT ने कन्फर्म की IAS शमीमुद्दीन की सेवाएं, मध्यप्रदेश को मिली एक और महिला IAS

  भोपाल

राज्य प्रशासनिक सेवा और गैर राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने मध्यप्रदेश के छह आईएएस अधिकारियों का प्रोबेशन पीरियड समाप्त हो चुका है और डीओपीटी ने इन्हें कनफर्म कर दिया है। इसमें से शमीमुद्दीन ऐसे अफ़सर हैं जिन्हें रिटायमेंट के बाद प्रोबेशन रूल्स से मुक्त किया गया है और सेवा कन्फर्म की गई है।

केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस प्रोबेशन रूल्स के तहत मध्यप्रदेश कॉडर के छह आईएएस अधिकारियों को आईएएस सेवा में कनफर्म करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन सभी अधिकारियों को 22 दिसंबर 2016 से आईएएस सेवा में कनफर्म किया गया है। जिन अधिकारियों का प्रोबेशन पीरियड समाप्त कर उन्हें कनफर्म किया गया है उनमें 2006 बैच के बाबू सिंह जामोद, अनिल सुचारी, मालसिंह भयडिया, 2007 बैच के राजेश कुमार कौल, संजय गुप्ता और 2008 बैच के आईएएस शमीमउद्दीन शामिल हैं। इन सभी को राज्य सेवा कॉडर से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के बाद कनफर्म कर दिया गया है। इन छह अफसरों में चार अफसर राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नति के बाद आईएएस बने थे जबकि संजय गुप्ता और शमीमुद्दीन गैर राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने थे। इन सबका प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद ये कनफर्मेशन का इंतजार कर रहे थे। डीओपीटी ने अब इनके कनफर्मेशन के आदेश जारी किए है। इनमें से शमीमुद्दीन सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 

 एमपी को मिली एक और महिला आईएएस

 मध्यप्रदेश को एक और नई महिला आईएएस मिली है।  एमजीएमयूटी 2020 कॉडर की सर्जना यादव ने मध्यप्रदेश कॉडर के 2020 बैच के आईएएस हिमांशु जैन से विवाह कर लिया है। विवाह के बाद पति-पत्नी के साथ रहने के लिए सर्जना यादव ने केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को आवेदन दिया था। सर्जना यादव के आवेदन को स्वीकार करते हुए डीओपीटी ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय और मध्यप्रदेश सरकार की सहमति के बाद उन्हें मध्यप्रदेश कॉडर आवंटित कर दिया है। अब सर्जना यादव विवाह के पश्चात मध्यप्रदेश कॉडर में काम करेंगी। इस तरह मध्यप्रदेश को एक और नई महिला आईएएस मिल गई है। जल्द ही उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किए जाएंगे। हिमांशु जैन अभी असिस्टेंट कलेक्टर नीमच के पद पर पदस्थ हैं, इसलिए सर्जना यादव की पदस्थापना भी उसी जिले में की जा सकती है।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved