News Update :

शहडोल के लालपुर से पेसा एक्ट लागू करने के बाद भोपाल में महिला NGO को करेंगी संबोधित राष्ट्रपति

भोपाल

प्रदेश में पेसा कानून लागू करने के लिए शहडोल आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को भोपाल में रुकेंगी। इस दौरान उनकी मुलाकात शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों और बीजेपी संगठन के नेताओं से होगी। राष्ट्रपति 16 नवम्बर को स्वसहायता समूहों के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली वापस लौटेंगी। 

शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को दोपहर दो बजे शहडोल जिला मुख्यालय से दस किमी दूर स्थित लालपुर गांव पहुंचेंगी। यहां 11 जिलों के एक लाख आदिवासियों को बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में लाने की व्यवस्था शासन ने की है। राष्ट्रपति मुर्मू यहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्रियों की मौजूदगी में पेसा कानून लागू करने के बाद मंच के सामने बनाए गए बेरिकेड्स तक पहुंचकर आदिवासियों के साथ संवाद भी कर सकती हैं। इसके बाद वे भोपाल आएंगी और राजभवन में राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल के आधार पर पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। यहीं पर एक वर्चुअल कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमें वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल पटेल और सीएम चौहान की मौजूदगी में रातापानी, ओबेदुल्लागंज, इटारसी राजमार्ग को फोरलेन किए जाने का शिलान्यास होगा। इसके बाद वर्चुअल ही डीआरडीई ग्वालियर की लैबोरेटरी (बीएसएल-4) का शिलान्यास भी राष्ट्रपति करेंगी। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद राष्ट्रपति मुर्मू 16 नवम्बर को दोपहर में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्वसहायता समूहो के  सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके बाद वे दिल्ली रवाना होंगी। 

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved