भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मध्य प्रदेश सरकार गौरव दिवस के रूप में भव्य स्तर पर मना रही है। इस गौरव दिवस के अवसर पर लाखों आदिवासी बंधु शिरकत करेंगे। शहडोल की पावन भूमि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनेगी। शहडोल में गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहली बार मध्यप्रदेश आ रही हैं। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जननायक विकास पुरुष भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें जनजातीय गौरव दिवस में पधारने का निमंत्रण दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
हम सबका यह सौभाग्य है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मध्य प्रदेश की पावन धरा पर पधार रही हैं। राष्ट्रपति का प्रथम आगमन हम सब प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय रहेगा। पूरा शहडोल आज दुल्हन की तरह सजा हुआ है। चारों तरफ वनवासी बंधु अपने परंपरागत परिधानों में नजर आ रहे हैं। आज महामहिम राष्ट्रपति का ऐतिहासिक एवं परंपरागत रूप से मध्य प्रदेश की पावन धरती पर ऐतिहासिक स्वागत होगा। जनजातीय गौरव दिवस के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा लगातार सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं की। राष्ट्रपति के सम्मान में सिविक रिसेप्शन समारोह के साथ नागरिक स्वागत समारोह आयोजित होगा। शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को भी अंतिम रूप सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिया। अभी कुछ दिन पूर्व महामहिम राष्ट्रपति भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए गई थीं, वहां वह 2 किलोमीटर पैदल चलकर भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं।
आस्था, विश्वास प्रभु समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं हमारी राष्ट्रपति, मध्य प्रदेश सरकार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जितना भव्य कार्यक्रम आयोजन करती है। यह पूरे देश में कहीं पर भी नहीं होता। पिछले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की थी और आज के कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति शिरकत कर रही हैं। यह सब संभव हो पा रहा है मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से। आदिवासी वनवासी बंधुओं के हर सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार जुटे रहते हैं और उसको पूरा करते हैं। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती कि शिवराज सिंह चौहान हैं तो सब संभव है।

share