News Update :

CD मैंने भी देखी, इसमें सब BJP के लोग- कमलनाथ, भजन करने की उम्र में CD देखेंगे, उम्मीद न थी-नरोत्तम

भोपाल
बीजेपी नेताओं की सीडी मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के दावे के बाद इस मामले में अब पूर्व सीएम कमलनाथ की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा कि सीडी मैंने भी देखी है, इसमें सब बीजेपी के लोग है। मैं नहीं चाहता था कि मध्यप्रदेश बदनाम हो। इसलिए सीडी को सामने लाने की बजाय उसकी जांच के लिए कहा था। कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ की उम्र मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर भजन करने की है। ये छोड़कर आप सीडी देखोगे, इसकी उम्मीद नहीं थी। इसे क्यों घर में रखा है ? मीडिया में दे दो, अदालत को दे दो, SIT को दे दो। आपने अब तक अपने पास क्यों रखा है। जितना ध्यान कांग्रेस सीडी पर दे रही है, इतना ही ध्यान अगर विधायकों पर देती तो सरकार गिरती ही नहीं।
सतना प्रवास के दौरान पत्रकारों के सवाल पर इस पर हो रही राजनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास सीडी है, सीडी मैंने भी देखी थी। ये सीडी कई पत्रकारों ने भी देखी। मेरी राजनीति इस प्रकार की नहीं थी। मैं किसी के पीछे नहीं पड़ा। मैं नहीं चाहता था कि मध्यप्रदेश बदनाम हो। इसलिए मैंने कहा था कि इसकी और जांच करिए। चेक करिए ये सही है या फर्जी है। इसमें सब बीजेपी के लोग थे। 15 साल पुरानी बात थी, 15 साल से उनकी सरकार थी, इसकी जांच चल रही थी।

उन्होंने कहा कि शिवराज को ये समझने में 18 साल लग गए कि प्रदेश मुंह चलाने से नहीं चलता। इसलिए उन्होंने इन्वेस्टर समिट के समय कहा कि निवेश भाषण से नहीं आएगा। प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा निवेश कम आया। निवेश की डिमांड नहीं की जाती उसके लिए ड्राइव की जाती है।

कमलनाथ ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  सतना का रामायण से गहरा संबंध है। हमने राम वन गमन पथ के लिए पैसा आवंटित किया था लेकिन दुख है कि अब तक कुछ काम नहीं हुआ। सतना हमारे देश की संस्कृति का प्रतीक है। हम दिल जोड़ते हैं, संबंध-रिश्ते जोड़ते हैं। ऐसा कोई देश नहीं, जहां इतने धर्म, जाति, भाषा, त्योहार, देवी-देवता हों। हम दक्षिण जाते हैं तो पजामा लुंगी बन जाती है, फिर भी हम आपस में बंधे हैं। यही जोड़ने की संस्कृति कांग्रेस की है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चैलेंज-औकात हो तो सामने लाएं

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के सीडी वाले बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पिछले दिनों उन्हें चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि शर्म आनी चाहिए। आप 24 घंटे झूठ बोलते हैं। मैं चैलेंज करता हूं और गंभीरता के साथ कहता हूं कि अगर आपकी औकात है, तो इसे सामने लाइए। झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना, आप विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। कुछ भी बोलेंगे क्या? सीडियों में उलझाना, सीडियों में फंसाना कांग्रेस का चरित्र है।

वीडी के चैलेंज पर बोले नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को घर आने के लिए इनवाइट किया। उन्होंने कहा- मेरे निवास पर वीडी शर्मा आएंगे, फूल माला पहनाकर स्वागत करूंगा। CD दिखाऊंगा। सिर्फ सार्वजनिक तौर पर CD नहीं दिखाऊंगा। कई CD मेरे पास है। FIR की बात पर बोले कि दम है तो मुझ पर FIR करें। मेरे पास पूरे साक्ष्य हैं। हाईकोर्ट में पेश करूंगा। मैं साधारण पार्टी कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved