News Update :

मोदी-शिव के प्रयास से विश्व पटल पर छाता मध्य प्रदेश : राकेश शर्मा

पिछले कुछ समय से मध्यप्रदेश में जो आयोजन हो रहे हैं वह पूरे विश्व में मध्य प्रदेश को एक नई पहचान दे रहे हैं। चाहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन  जिसमें विश्व के कोने-कोने से प्रवासी मध्य प्रदेश के इंदौर आए या G20 समूह की बैठक, ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन , क्रिकेट के बड़े मैच मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित चाहे न्यूजीलैंड भारत का मैच या भारत ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच जो पूरे विश्व में देखे जाते हैं। पूरे देश में आज इन सब आयोजन के कारण मध्यप्रदेश चर्चा में तो है साथ ही पूरे विश्व पटल पर मध्य प्रदेश की चर्चा लगातार हो रही है। 
यह कहीं न कहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कारण संभव हो पाया और मध्य प्रदेश के जननायक विकास पुरुष शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश का नाम विश्व पटल पर लगातार छाया हुआ है। जितने भी विदेशी प्रतिनिधि मध्यप्रदेश की धरती इंदौर आए वह अपने साथ कई यादगार पल साथ लेकर गए। इंदौर का खानपान, इंदौर की जनता का प्रेम व स्वागत वे जीवन भर नहीं भूलेंगे और अपने देश में जाकर इसकी चर्चा करते हैं। अतिथि देवो भवः का भाव मध्य प्रदेश वासियों ने यथार्थ में प्रवासी भारतीयों या ग्लोबल इन्वेस्टर मीट जी-20 समूह की बैठक में पधारे अतिथियों पर चरितार्थ कर दिया। सोशल मीडिया के जमाने में पूरा विश्व एक परिवार हो गया है जो कुछ दिन प्रवासियों ने साथ ही पूरे विश्व से आए प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश में बिताए वे तुरंत सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे विश्व में फैल गए। महाकाल के दर्शन हो या मांडू  ,इनदौर का राजवाड़ा सहित मध्य प्रदेश के पर्यटक स्थलों की चर्चा पूरे विश्व में हुई इससे आने वाले समय में मध्य प्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा साथ ही मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए संसाधन उपलब्ध होंगे। मोदी शिव की जोड़ी ने एक नया इतिहास अपने अथक प्रयासों से रचा जहां मोदी जी ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व और काबिलियत पर भरोसा जताया और इतने बड़े आयोजन मध्यप्रदेश की झोली में डाले। मोदी जी के विश्वास पर शिवराज सिंह चौहान 100% खरे उतरे और हर आयोजन में चार चांद लगा दिए चाहे अतिथि हो या देश के प्रतिनिधि सभी मध्य प्रदेश सरकार और शिवराज सिंह चौहान की और मध्य प्रदेश वासियों के आथित्य की भूरी भूरी प्रशंसा करके गए। अतिथियों द्वारा मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश की प्रशंसा पर हमारा सीना गर्व से ऊंचा हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरलता एवं सौम्यता की प्रशंसा विदेशों से आए देश के प्रमुख द्वारा भी लगातार की गई और इस तारीफ के  सच्चे हकदार भी हैं। हमारे लाडले  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश को लेकर जो सपना शिवराज सिंह चौहान देखते हैं वह साकार हो रहा है। देश में ही नहीं पूरे विश्व में मध्य प्रदेश का नाम हो रहा है और यह सब संभव हो पाया शिवराज सिंह चौहान की मेहनत से। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी के विश्वास पर खरे उतरे शिवराज सिंह चौहान निरंतर मध्य प्रदेश को तरक्की के नए सोपान प्रदान कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश में मध्य प्रदेश नंबर 1 का प्रदेश के पायदान पर होगा शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में।

(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved