News Update :

भोपाल, इंदौर विकास प्राधिकरण में राजनीतिक नियुक्तियां, जानिए कौन बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष...

भोपाल 
राज्य शासन द्वारा कृष्ण मोहन सोनी ‘मुन्ना’ को भोपाल विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही सुनील पाण्डे और अनिल अग्रवाल ‘लिली’ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह इंदौर विकास प्राधिकरण में राकेश ‘गोलू’ शुक्ला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक के लिये नियुक्त किया गया है। उधर पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 16 फरवरी 2023 को आदेश जारी कर लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के महाकौशल संभाग अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा जबलपुर का मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम में सदस्य के रूप में मनोनयन किया है| 
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved