News Update :

नौकरी भले कम मिली पर 7 साल में कर्मचारी चयन मंडल पहुंचे 667 करोड़, 327 करोड़ की सीधी कमाई

  भोपाल 

कर्मचारी चयन मंडल ने पिछले सात सालों 327 करोड़ की मोटी कमाई की है। पिछले दो वित्त वर्ष में परीक्षाएं करवाने के लिए बैंगलुरु की एक कंपनी को 44 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया गया है। यह जानकारी विधायक जीतू पटवारी के सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखित जवाब में दी है। 

बताया गया कि वर्ष 2015 से 2022 तक 106 परीक्षाएं आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में एक करोड़ 24 लाख 36 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 97 लाख 59 हजार 121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।  इन सात सालों में यूएस टेक्नालॉजी प्रायेवट लिमिटेड, एनएसईआईटी लिमिटेड मुंबई, एडुक्विटी केरियर टेक्नो प्रायवेट लिमिटेड बैंगलुरु एजेंसी को भुगतान किया गया। इसमें एडुक्विटी केरियर टेक्नो प्रायवेट लिमिटेड को पिछले दो वित्त वर्ष में 44 करोड़ के लगभग का भुगतान किया गया। इसके अलावा मंडल ने सात सालों में 667 करोड 53 लाख 12 हजार 604 की कमाई की जिसमें उसे 327 करोड़ 19 लाख 6 हजार 629 रुपए का फायदा हुआ। 

साल दर साल ऐसे हुआ फायदा 

वर्ष 2015-16 में इनकम हुई 84 करोड 95 लाख 78 हजार 878 रुपए जबकि खर्च 37 करोड़ 12 लाख 37 हजार 545 हुआ। इसके साथ मंडल को 47 करोड़ 83 लाख 41 हजार 332 रुपए का फायदा हुआ। इसी तरह वर्ष 2016-17 में 135 करोड 64 हजार 631 रुपए की इनकम हुई। खर्च हुए 88 करोड़ 99 लाख 30 हजार 283 रुपए और फायदा 46 करोड़ एक लाख 34 हजार 348 रुपए हुआ। वहीं वर्ष 2017-18 में इनकम हुई 159 करोड़ 71 लाख 52 हजार 103 रुपए, खर्च हुआ 96 करोड़ 84 लाख 59 हजार 674 रुपए, फायदा 62 करोड़ 86 लाख 92 हजार 428 रुपए का हुआ। वहीं वर्ष 2018-19 में इनकम हुई 71 करोड़ 51 लाख 29 हजार 495 रुपए, खर्च हुए 46 करोड़ 46 लाख 70 हजार 241, फायदा 25 करोड़ 4 लाख 59 हजार 254 रुपए का हुआ। वर्ष 2019-20 में इनकम हुई 73 करोड़ 31 लाख 35 हजार 245 रुपए, खर्च हुए 17 करोड 32 लाख 75 हजार 63, फायदा 55 करोड़ 98 लाख 59 हजार 610 रुपए हुआ। वर्ष 2020-21 में इनकम हुई 103 करोड 22 लाख 44 हजार 542 रुपए, खर्च हुए 32 करोड 16 लाख 14 हजार 972 रुपए और फायदा  71 करोड़ 6 लाख 29 हजार 569 रुपए हुआ। वर्ष 2021-22 में 39 करोड़ 80 लाख 7 हजार 710 रुपए इनकम हुई, खर्च हुए 21 करोड़ 42 लाख 17 हजार 621 रुपए और फायदा 18 करोड़ 37 लाख 90 हजार 88 रुपए का हुआ है। 

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved