News Update :

देखो सोनिया, प्रियंका वाड्रा तुम्हारी कांग्रेस में महिलाएं कितनी प्रताड़ित हो रही हैं : राकेश शर्मा

 असम यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अंकिता दत्त को कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया है। उन पर 6 साल का बैन लगाया गया है। उनका गुनाह सिर्फ इतना था कि भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जो लगातार उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा था उसके विरुद्ध कांग्रेस नेतृत्व से गुहार लगाई गई थी। इससे पूर्व भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव कुमार के खिलाफ भी अंकिता दत्त ने यौन उत्पीड़न की गुहार कांग्रेस नेतृत्व से लगाई थी।
 अंकिता दत्त को लगता था कि कांग्रेस पार्टी की लंबे समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एक महिला हैं। साथ ही पूरी कांग्रेस पार्टी को कठपुतली की तरह नचाने वाली प्रियंका वाड्रा भी एक महिला है जो बार-बार एक डायलॉग मारती हैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। वे इस पर एक्शन लेंगे। अब प्रियंका वाड्रा कान में रुई डाल कर काला चश्मा लगाकर बैठी हुई है। अंकिता दत्त की आवाज उनके कानों तक नहीं पहुंच रही है। यही हालत कांग्रेस की महारानी सोनिया गांधी की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे सिर्फ एक मुखौटा हैं, यह सब बेहतर तरीके से जानते हैं क्योंकि कांग्रेस को कठपुतली की तरह नचाने वाले सोनिया राहुल और प्रियंका हैं। महिला उत्पीड़न का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में नैना साहनी को तंदूर में जलाने वाले कांग्रेस के नेता भंवरी देवी को राजस्थान में भट्टी में जलाने वाले कॉन्ग्रेस के मंत्री संत्री या मालवा में युवक कांग्रेस की नेत्री का शारीरिक शोषण करने वाले कांग्रेस के विधायक के पुत्र यह फेहरिस्त बड़ी लंबी हो सकती है। प्रमुख रूप से कांग्रेस के मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री उमंग सिंगार जो महिलाओं को आदतन उत्पीड़ित करने के लिए जाने जाते हैं जिन पर अभी ताजा आरोप उनकी पत्नी ने बलात्कार का दर्ज कराया है। कांग्रेस ऐसे नेताओं को दंडित करने की जगह उपकृत करती आई है। कांग्रेस के युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई न करके उमंग सिंगार के खिलाफ महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं पर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कर्नाटक में ऑब्जर्वर बनाकर उनके पापों पर पर्दा डालने का प्रयास किया है। साथ ही महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है, यह सिद्ध कर दिया। अंकिता दत्त को पार्टी से बाहर निकाल कर कहीं न कहीं इन व्यभिचारी को बढ़ावा दे रहे हैं और इनको पोषित कर रहे हैं। महिलाओं के प्रति सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा में जरा भी संवेदना नहीं है। यह इस घटना से सिद्ध होता है। कांग्रेस के नेता पहले भी कहते रहे हैं कि महिलाएं शोपीस हैं, कांग्रेस पार्टी लगता है एक परिवार की गुलाम हो गई है। अगर भ्रष्टाचार के मामले में सोनिया राहुल से ईडी पूछताछ करती है तो पूरी कांग्रेस पार्टी मां बेटे के बचाव में सड़क पर उतर आती है। मासूम अंकिता दत्त के पक्ष में कोई आवाज पूरे देश में किसी भी कांग्रेस के नेता की सुनाई नहीं दे रही। यह सिद्ध करता है कांग्रेस के नेताओं ने अपना जमीर खो दिया है। महिला उत्पीड़न कांग्रेस की महिला नेताओं की नियति बन गई है। पता नहीं देश में कांग्रेस पार्टी में कितनी अंकिता दत्त के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा होगा अपनी नियति समझ कर इस झेल रही होंगी क्योंकि कांग्रेस का नेतृत्व धृतराष्ट्र और गांधारी बना हुआ है।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved