देश की राजनीति में एक अजीब सा मंजर लगातार दिखाई दे रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने की विपक्ष के नेताओं मे होड़ लगी हुई है। जितने निम्न स्तर के शब्दों का उपयोग किया जा रहा है वह समझ से परे है। इस होड़ में कांग्रेस के नेता बाजी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। कभी कांग्रेस के नेता देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर की उपाधि देते हैं तो कभी नीच बोलते हैं। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने जहरीले सांप कह दिया। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में गरीब हितेषी योजनाएं लगातार चला रहे हैं। साथ ही किसान, युवा, बहन- बेटियों की चिंता लगातार कर रहे हैं और उनके जीवन के स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
आज पूरे विश्व पटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान बढ़ा दिया है। इस बात को इन दो घटनाओं से समझा जा सकता है। पहली रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भारत के मासूम छात्र जो युद्ध क्षेत्र में फंसे हुए थे उन्हें निकालने के लिए पीएम मोदी ने जो कदम उठाया उसमें रूस और यूक्रेन का युद्ध 2 दिन रुका, वहां फंसे हुए भारतीय छात्र सुरक्षित अपने वतन लौट पाए। साथ ही हमारे पड़ोसी विरोधी देश पाकिस्तान के छात्र भारत का झंडा लेकर सुरक्षित अपने देश पहुंच गए।
युद्ध ग्रस्त सूडान से भारतीयों को सुरक्षित निकालकर भारत लाया गया। उसके लिए वैसे ही विदेशी धरती पर वायु सेना का सी 130 सुपर हरक्यूलिस विमान उतारा गया। एक जर्जर हवाई पट्टी पर 121 भारतीय जो वहां फंसे हुए थे जो बंदरगाह नहीं पहुंच पा रहे थे। वहां से नौसेना के युद्धपोत भारतीयों को सुरक्षित निकाल रहे थे। इस पूरे अभियान की लगातार प्रधानमंत्री कार्यालय से नजर रखी जा रही थी। यह दो घटनाएं सिद्ध करती हैं कि आज भारतीय नागरिक चाहे अफगानिस्तान में फंसा हो या सीरिया या लीबिया में, उसे सुरक्षित भारत सरकार अपने वतन लेकर आती है।
देश में लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विपक्ष के कई नेता जो वर्षों से इस देश को लूटने का काम कर रहे थे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। देश में कुछ परिवारों ने राजनीति को अपनी बपौती समझकर और राजनीति के माध्यम से जनता और देश को लूटने को अपना अधिकार समझ लिया था, वह अब धीरे-धीरे जेल के शिकंजे के पीछे जा रहे हैं। जो लोग कट्टर इमानदार होने का सर्टिफिकेट बांटते थे वह अपने घर में 8 लाख कीमत का एक पर्दा लगा रहे हैं और अपने बंगले के रेनोवेशन में 45 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। अब इनकी भ्रष्टाचार की पोल धीरे-धीरे खुल रही है और इनका असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है तो यह सब भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर स्तरहीन भाषा का उपयोग कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लगातार विपक्ष और कांग्रेस के नेता हमला कर रहे हैं। देश, प्रदेश और जनता की लगातार सेवा करना और जिन मौलिक आवश्यकतओं से लंबे समय से वह वंचित थे उन्हें वहां सुविधा उपलब्ध कराना कोई गुनाह तो नहीं है। मोदी पीएम और सीएम शिवराज का सिर्फ गरीब सामान्य ओबीसी परिवार में पैदा हुए हैं और अपनी मेहनत और काबिलियत से जहां मोदी देश के प्रधानमंत्री बने वहीं शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इनके लिए जिस तरह का निम्न स्तर की भाषा का उपयोग विपक्ष और कांग्रेस के नेता लगातार कर रहे हैं, यह जनता के गले नहीं उतर रही है और जनता यह सोच रही है के देश के प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का गरीब ओबीसी परिवार में पैदा होना क्या गुनाह है? मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब से निर्णय लिया कि मध्यप्रदेश की लाडली बहना को ₹1000 प्रतिमाह दिया जाएगा। साथ ही 1 लाख 24000 हजार युवाओं को शासकीय नौकरी दी जा रही है और हर गरीब को रहने के लिए जमीन दी जा रही है तब से कांग्रेस को अपना वजूद बचाना मुश्किल लग रहा है। इसलिए मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लगातार अपमानजनक अमर्यादित भाषा का उपयोग कांग्रेस और अन्य दल के नेता कर रहे हैं। अपने मसीहा का अपमान का जवाब देश और प्रदेश की जनता ऐसे दलों और उनके नेताओं को देगी।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share