भोपाल
भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी की जगह नए पदाधिकारी की नियुक्ति की है। अल्पसंख्यक मोर्चा का नया अध्यक्ष एम एजाज खान को बनाया गया है। वारसी को हज कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किये जाने के बाद संगठन ने इसमें बदलाव किया है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री के पद पर वसीमुद्दीन की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी वीडी शर्मा ने इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को महिला मोर्चा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। आशीष दुबे युवा मोर्चा के सह प्रभारी, विजय दुबे चंबल संभाग भाजपा के प्रभारी और तेजबहादुर सिंह चौहान इंदौर संभाग के सह प्रभारी बनाए गए हैं। एक अन्य नियुक्ति रोहित गंगवाल इंदौर की हुई है। उन्हें प्रदेश संयोजक विदेश संपर्क विभाग बनाया गया है।

share