मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक विकास पुरुष शिवराज सिंह चौहान बहन- बेटियों के जीवन को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और आज बहनों के जीवन में खुशहाली का एक नया अध्याय जुड़ेगा जब बहनों के खाते में 1 हजार रुपए पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री की यह अनूठी पहल आज इतिहास में दर्ज होगी। आज मध्य प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मध्य प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख लाडली बहनों के खाते में शिवराज सिंह चौहान पहली किस्त के रूप में 1 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे, इसके बाद हर महीने की 10 तारीख को यह राशि बहनों को मिल जाया करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सदप्रयासों से बहन बेटियां सक्षम हो रही हैं और उनके चेहरे पर खुशहाली छा रही है।
जबलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 50 हजार से अधिक महिलाएं सहभागिता करेंगी। मध्य प्रदेश के हर जिले में यह कार्यक्रम होगा। पूरे प्रदेश में उमंग, आनंद एवं उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री के प्रयास से बहनों को एक बड़ी आर्थिक मदद मिलने जा रही है। बहनें अब अपनी रोजमर्रा की छोटी -मोटी जरूरतों को इससे पूरा कर पाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सही कहा है कि यह योजना बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। लाडली बहना योजना की समीक्षा लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं कर रहे थे और मंत्रियों एवं अधिकारियों से सीधी बात कर मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि बहनों को किसी तरह का कष्ट न हो और उनके खाते में यह पैसे पहुंच जाएं, उसकी चिंता करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूर्व में जो योजनाएं मध्य प्रदेश में लागू की गईं उन्हें देश के कई राज्यों ने अपनाया। साथ ही पूरे देश में भी वह योजनाएं मील का पत्थर साबित हो रही हैं और लागू हुई हैं।
अपनी जनता जनार्दन को भगवान समझने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान हर पल बहन बेटियों की जीवन को बेहतर बनाने के लिए सद प्रयास करते हैं और प्रकृति भी उनके साथ रहती है। आज लाडली लक्ष्मी हो या लाडली बहना पूरे देश में चर्चा का विषय है। साथ ही यह योजनाएं बेटी को सम्मानजनक जीवन देने में बहुत बड़ा योगदान दे रही हैं। मध्य प्रदेश की करोड़ों बहन- बेटियां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दुआएं और आशीर्वाद दे रही हैं। जनता यूं ही नहीं कहती शिवराज सिंह चौहान है तो सब संभव है।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)

share